खरौंधी कस्तूरबा की कई छात्राएं बीमार, अस्पताल में भर्ती
गढ़वा, जून 27 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि । खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के बीमार होने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार की सुबह स्कूल की कई छात्राओं ने अचानक उल्टी, सिर में चक्कर आने तथा बेहोश होने की शिकायत की। विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्राओं को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इलाजरत छात्राओं में अनु कुमारी, खुशबू कुमारी, चंदा कुमारी, सोनी कुमारी, काजल कुमारी, अंजू कुमारी, अंजली कुमारी तथा नीलम कुमारी शामिल हैं। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सा प्रभारी दिनेश सिंह, सूर्यकांत राज, रंजन दास, अभिनीत विश्वास ने सभी छात्राओं की स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक उपचार शुरू किया।
प्रशासन की प्रतिक्रिया उधर घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त पशुपतिनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.