गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। शाहरपुर वार्ड संख्या 43 का खरैया पोखरा एवं भरवलिया वार्ड संख्या 37 का पोखरा अमृत सरोवर बनेगा। राज्य स्तरीय समिति ने दोनों ही परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासनादेश जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 मद में अमृत 2.0 के तहत तकरीबन 22.69 करोड़ रुपये से पांच पोखरों के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन में स्वीकृति के लिए भेजा था। इनमें खरैया पोखरा को 4.73 करोड़, भरवलिया पोखरा को 3.28 करोड़, देवी प्रसाद नगर में पथरा पोखरा को 4.98 करोड़, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर में चित्रगुप्त नगर कॉलोनी पोखरा को 4.73 करोड़ और उर्वरक नगर तेनुघिया निकट गैस गोदाम पोखरा को 4.97 करोड़ रुपये से अमृत सरोवर बनाया जाना है । यह भी पढ़ें- 330 पानी टंकियों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.