छपरा, अप्रैल 2 -- छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। खरीफ 2026 फसल को ध्यान में रखते हुए किसानों के हित में उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला कृषि विभाग ने सख्त कदम उठाया है। कृषि निदेशक, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में सारण जिले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न प्रखंडों में पदाधिकारियों की टीम लगातार निगरानी करेगी और अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत तत्काल कार्रवाई की जाएगी।जिला स्तर पर गठित छापेमारी दल में उप निदेशक, सहायक निदेशक, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी समेत कई अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों को अलग-अलग प्रखंडों जैसे तरैया, मांझी, एकमा, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.