गोरखपुर, मई 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। खरीफ वर्ष-2026 की तैयारियों के तहत कृषि विभाग ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बीज वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने के लिए समय से ऑनलाइन बुकिंग कराने की अपील की है। कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत सामान्य बीज वितरण के साथ निशुल्क दलहन एवं तिलहन बीज मिनीकिट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग के अनुसार समस्त प्रकार के बीजों का वितरण पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत पर बुकिंग के बाद ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। विभाग ने खरीफ फसलों में उर्द, मूंग, अरहर, तिल, मूंगफली, सोयाबीन, धान और ढैंचा समेत अन्य बीजों के विकास खंड वार एवं योजनावार लक्ष्य पोर्टल पर फीड कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- किसानों की आय बढ़ाने में मददगार बनेंगे मोटे अनाज किसानों के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.