सीवान, मई 16 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ जिला कृषि विभाग ने धान की खेती का विस्तृत लक्ष्य तय कर दिया है। सरकार की नई कृषि रणनीति के तहत धान की पारंपरिक खेती के साथ-साथ रकबे व उत्पादन में वृद्धि पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस क्रम में जिले में खरीफ वर्ष 2026-27 में खरीफ फसल में धान की बुआई व रोपनी के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को धान की उन्नत किस्में उपलब्ध कराई जानी है।

धान की खेती का लक्ष्य बहरहाल, जिला कृषि कार्यालय के अनुसार, खरीफ सीजन में करीब 85 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 580 क्विंटल संकर धान के बीज की डिमांड की गई है। धान की खेती के लिए किसान खेत तैयार करने में जुट गए हैं। 15 जुलाई के बाद धान की खेती शुरू होगी। वहीं, करीब 25 हजार ह...