बांका, दिसम्बर 10 -- बांका, निज प्रतिनिधि। खरीफ मौसम में जिले के 4 लाख 33 हजार 494 प्लॉटों का डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जाना था। जिसमें अब तक 4 लाख 24 हजार 249 प्लाटों का डिजिटल सर्वे किया गया। जबकि 9246 प्लॉटों का डिजिटल क्राप सर्वे अब भी किया जाना बांकी है। वहीं, 7578 प्लॉटों का डिजिटल सर्वे किये जाने में सर्वेयर असमर्थर रहे। जबकि धान की कटनी से पहले सर्वेयर को चयनित राजस्व गांवों के हर खेत तक पहुंचकर उसका डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूरा कर लेना था। डिजिटल क्रॉप सर्वे में फसल के साथ ही उपलब्ध सिंचाई संसाधनों की पूरी रिपोर्ट भी एप पर लोड की गई है। इससे कृषि के साथ किसानों की समृद्धि के लिए सरकार को योजना बनाने में काफी मदद मिलेगी। इसके लिए पूर्व में ही कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक व सहायक तकनीकी प्रबंधक को सर्वे के द...