बलिया, अप्रैल 19 -- बलिया,संवाददाता। जिले की सहकारी समितियां खरीफ सीजन से किसानों को खेती के लिए अल्पकालिक ऋण देने की वित्तीय तैयारी पूरी कर ली है। इससे एक दशक से खाद, बीज और नगदी का संकट झेल रहे किसानों को राहत मिलेगी। सहकारिता विभाग की ओर से मई महीने में किसानों को ऋण सुलभ कराने के लिए नवानगर ब्लॉक की दो समितियों को नामित किया गया है। वहीं खरीफ सीजन यानि जुलाई महीने से सभी 133 समितियों से किसानों को कर्ज मिलने लगेगा। यह व्यवस्था किसानों को साहूकारों के यहां से उधार और उनके भारी भरकम ब्याज से मुक्ति दिलायेगी, वहीं खेती-किसानी के लिए वरदान साबित होगी।वित्तीय संकट से जूझ रही समितियों ने वित्तीय वर्ष 2014-15 से किसानों को अल्पकालिक ऋण नहीं दे रही थी। इसका सीधा असर खेती पर पड़ता नजर आ रहा था। इसको देखते हुए सरकार ने बजट में सहकारी समितियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.