छपरा, जून 22 -- छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। खरीफ 2026 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और नकली बीज की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है।

अभियान का नेतृत्व जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंडों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना प्राधिकार पत्र के बीज बेचने वाले विक्रेताओं और संदिग्ध कंपनियों की जांच की जा रही है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की ठगी से बचाने के लिए बीज खरीदने के बाद संबंधित विक्रेता से कैश मेमो अवश्य लेना चाहिए। कैश मेमो में बीज की मात्रा, कंपनी का नाम और प्रभेद स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए, ताकि किसी शिकायत की स्थिति में कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि नकली बीज, उर्वरकों की जमाखोरी...