खरीफ सीजन में क्लस्टर आधारित होगी मक्के की खेती
सीतामढ़ी, मई 25 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। खरीफ सीजन में मक्का उत्पादन बढ़ाने को लेकर कृषि विभाग ने इस वर्ष विशेष रोड मैप तैयार किया है। विभाग की ओर से जिले में क्लस्टर आधारित तरीके से मक्के की खेती कराए जाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत जिले में कुल 107 एकड़ क्षेत्र में मक्का की खेती कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से चार अलग-अलग क्लस्टर बनाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक क्लस्टर में 25 किसान संयुक्त रूप से मक्का की खेती करेंगे। सामूहिक खेती के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीक अपनाने, लागत कम करने तथा बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में सुविधा होगी। कृषि विभाग का मानना है कि क्लस्टर आधारित खेती से खेतों का बेहतर प्रबंधन संभव होगा और किसानों को बाजार तक प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.