बलरामपुर, अप्रैल 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। खरीफ सीजन में किसानों को पर्याप्त खाद मुहैया कराने की पहल प्रशासन की तरफ से की जा रही है। सहकारी समितियों में ऐप से रक्बा आधारित खाद का वितरण होगा। इसके लिए सहकारी समितियों के सचिवों को प्रशिक्षित करने की तैयारी की जा रही है। डीएम विपिन कुमार जैन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की और सभी कार्य समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में उर्वरक वितरण को डिजिटल माध्यम से सुदृढ़ करने के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।डीएम ने कहा कि केवल बी-पैक्स समितियों के सदस्य किसानों को लाभ मिलेगा। नए डिजिटल ऐप के माध्यम से केवल बी-पैक्स समितियों के सदस्य किसानों को ही उनकी खेती के रकबे के अनुसार रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री: लेखपालों के सहयोग में लगाए गए अन्य...