खरीफ सीजन के लिए 790 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित
सोनभद्र, जून 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। खरीफ अभियान के तहत किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए शासन ने जनपद की 44 सहकारी समितियों के लिए 790 मीट्रिक टन डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) उर्वरक का आवंटन किया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि पीसीएफ की तरफ से समितियों एवं अधिकृत उर्वरक बिक्री केंद्रों तक डीएपी पहुंचाने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है, ताकि किसानों को बुवाई के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
किसानों से अपील डीएम ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निकटतम सहकारी समिति अथवा अधिकृत उर्वरक केंद्र से संपर्क कर उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करें और केवल शासन की तरफ से निर्धारित दर पर ही डीएपी खरीदें। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को निर्धारित मूल्य से अधिक भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.