खरीफ सीजन के लिए 500 क्विंटल धान बीज का पहला आवंटन, जल्द होगा वितरण
बोकारो, जून 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो में खरीफ फसल की तैयारी को लेकर जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य स्तर से बोकारो को पहले लॉट में 500 क्विंटल धान बीज का आवंटन किया गया है। जिला कृषि विभाग को आवंटित बीजों में आईआरसी-64 व सहभागी किस्म शामिल हैं। आवंटन मिलने के बाद जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को किसानों के बीच शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि समय पर बुआई की तैयारी पूरी की जा सके। कृषि विभाग के अनुसार जिले में खरीफ सीजन के दौरान विभिन्न उन्नत किस्म के धान बीजों की मांग काफी अधिक है। यह भी पढ़ें- मानसून हुआ सक्रिय, लक्षित 52 हेक्टेयर धान की खेती जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय से जारी प्रतिवेदन में एमटीयू-1001 धान बीज की सर्वाधिक 2205 क्विंटल मांग दर्ज की गई है। इसके अलावा आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.