खरीफ सीजन के लिए 2172 मीट्रिक टन यूरिया-डीएपी आवंटित
सोनभद्र, जुलाई 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। खरीफ अभियान के दौरान किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति पर जनपद की सहकारी समितियों एवं इफको केंद्रों को कुल 2172 मीट्रिक टन यूरिया और डीएपी उर्वरक आवंटित किया गया है। स्वीकृत आवंटन के अनुसार पीसीएफ ने संबंधित समितियों एवं बिक्री केंद्रों तक उर्वरक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 70 सहकारी समितियों को 1017 मीट्रिक टन यूरिया तथा 73 सहकारी समितियों एवं इफको के 12 केंद्रों को 1155 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि खरीफ फसलों की बुवाई के दौरान किसानों को उर्वरक की कमी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- समितियों पर उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता करें सुनिश्चित डीएम ने किसानों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.