खरीफ सीजन के लिए 1482.75 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित
सोनभद्र, जून 10 -- सोनभद्र। खरीफ अभियान-2026 के तहत किसानों को समय से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जनपद में 1482.75 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक का आवंटन किया गया है। जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद की 63 बी-पैक्स, 10 अन्य सहकारी समितियों तथा इफको की 13 फ्रेंचाइजी केंद्रों के लिए यूरिया आवंटन को स्वीकृति प्रदान की है। आवंटित उर्वरक को संबंधित समितियों एवं बिक्री केंद्रों तक पहुंचाने की कार्रवाई पीसीएफ द्वारा शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.