औरैया, अप्रैल 30 -- औरैया, संवाददाता। खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच किसानों के लिए बीज मिनीकिट प्राप्त करने का अवसर है। इसके लिए 10 मई तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। चयनित किसानों को राजकीय भंडारों से बीज का मिनीकिट मिलेगा। उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत संकर मक्का, धान, बासमती धान के साथ तिलहन व दलहन फसलों के बीज मिनीकिट वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकृत किसान 10 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है। यदि लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- खरीफ सीजन के लिए बीज मिनीकिट पाने का मौका, 10 मई तक करें आवेदन चयनित किसानों को पीओएस मशीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.