कोडरमा, जून 15 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खरीफ फसल का मौसम शुरू होते ही जिले के किसान बीज मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मगर, कृषि विभाग की अनदेखी के कारण अबतक नहीं मिल सका है। जिला कृषि विभाग ने धान, उरद, अरहर, मूंग, मुंगफली, मडुआ और मकई सहित विभिन्न खरीफ फसलों के बीजों की मांग राज्य स्तर पर भेजी है। हालांकि अब तक मांग के अनुरूप बीज उपलब्ध नहीं हो सका है। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल 1400 क्विंटल धान बीज का आवंटन प्राप्त हुआ है। जिले की ओर से सामान्य एवं हाईब्रिड धान के कुल 6000 क्विंटल बीज की मांग की गई थी। यह भी पढ़ें- कोडरमा के किसानों को नहीं मिला अनुदानित बीज, बीत गया रोहिणी नक्षत्र किसानों को हाईब्रिड डीआरएचटू धान बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर 144.99 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं राजेंद्र मंस...