चंदौली, मई 31 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि विभाग की ओर से राजकीय बीज केंद्र पर किसानों को विभिन्न फसलों के निशुल्क मिनी किट एवं सामान्य बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य किसानों को मोटे अनाज एवं दलहनी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है।राजकीय बीज प्रभारी अजीत भारती ने बताया कि किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए पहले विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही किसानों को मिनी किट वितरित किए जाएंगे। बिना पंजीकरण के किसी भी किसान को योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि इस बार किसानों को ज्वार, बाजरा, सावा, कोदो और रागी जैसी पोषक एवं मोटे अनाज वाली फसलों के बीज निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार द्वा...