खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे किसान पर अब तक नहीं पहुंचे अनुदानित बीच के धान
हजारीबाग, जून 9 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले के किसान खरीफ सीजन की बुवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन कृषि विभाग की सुस्त कार्यशैली के कारण उन्हें अब तक अनुदानित बीज नहीं मिल पाए हैं। खेत तैयार करने के बावजूद बीज के अभाव में किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार कृषि निदेशालय ने अनुदानित बीजों की आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया अभी शुरू की है। इस कारण बीज मिलने में देरी हो रही है। विभाग के सूत्रों की मानें तो किसानों को बीज मिलने के लिए अभी माह के दूसरे पखवाड़े तक का इंतजार करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि पिछले साल चार जून तक ही बीज जिले में पहुंच गए थे और एक सप्ताह के भीतर वितरण भी शुरू हो गया था, लेकिन इस बार स्थिति विपरीत है।जिले में धान, दलहन, तिलहन और मोटे अनाजों की खेती के लिए पूर्व वर्ष की तरह बीज की मांग विभाग को भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.