खरीफ मौसम में किसानों ने गिराए 6370 हेक्टेयर में धान के बीज
मोतिहारी, जून 22 -- मोतिहारी । खरीफ मौसम में धान का बिचड़ा उगाने की तैयारी में किसान जुटे हैं। इस वर्ष जिला कृषि विभाग के द्वारा 1 लाख 88 हजार 99 हेक्टेयर में धान आच्छादन का लक्ष्य है। इसके विरुद्ध 18 हजार 809 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा उगाने का लक्ष्य है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में बिचड़ा उगाने के लक्ष्य के विरुद्ध 6370 हेक्टेयर में धान का बीज किसान गिरा चुके हैं। जो कुल लक्ष्य का 33.87 प्रतिशत है। जिले में करीब 14 हजार 499 हेक्टेयर में मक्का की खेती का लक्ष्य है। 2487.92 हेक्टेयर में अरहर की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उड़द 5.5.52 हेक्टेयर, मूंग 609.68 हेक्टेयर व 13.41 हेक्टेयर में कुलथी की खेती का लक्ष्य निर्धारित है। खरीफ खेती में किसान जुटे हैं। किसान मक्का, अरहर, उड़द, मूंग आदि की बुआई शुरु कर चुके हैं। डीएओ मनीष कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.