नवादा, जून 14 -- खरीफ मौसम 2026-27 के आगमन के साथ ही नवादा जिला कृषि विभाग ने धान के बिचड़े व धान की फसलों के संभावित लक्ष्य और आच्छादन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस वर्ष जिले में कुल 90,124.15 हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपाई यानी आच्छादन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 9,012.41 हेक्टेयर क्षेत्र में धान के बिचड़े तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, जिले के सभी 14 प्रखंडों में भौगोलिक स्थिति और सिंचाई व्यवस्था के आधार पर अलग-अलग लक्ष्य तय किए गए हैं। ​

कृषि विशेषज्ञों की भूमिकाजिला कृषि पदाधिकारी अजीत प्रकाश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले के किसानों को समय पर खाद, बीज और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ कृषि विभाग ने इस साल धान की रिकॉर्ड पैदावार का खाका त...