खरीफ में 23.78 लाख हेक्टेयर इलाके में सिंचाई होगी
पटना, जून 3 -- जल संसाधन विभाग ने खरीफ सिंचाई 2026 के लिए लक्ष्य तय कर दिया है। इस बार राज्य में 23.78 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य तय किया गया है। जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह ने नहरवार लक्ष्य तय कर इंजीनियरों को इसकी सूचना दे दी है। नहरों से होने वाले पटवन की निगरानी डीएम और कृषि विभाग के अधिकारी भी करेंगे। साथ ही नहरों से होने वाले पटवन की हर दिन पोर्टल पर ऑनलाइन इंट्री भी होगी। विभाग ने मोतिहारी, सीवान, सहरसा, दरभंगा, गयाजी, बिहारशरीफ, औरंगाबाद, डिहरी और भागलपुर के मुख्य अभियंता को भेजे पत्र में कहा है कि नहरों में सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी का बेहतर उपयोग किया जाए। इसके लिए इंजीनियरों को अंतर्विभागीय समन्वय कायम करने को कहा गया है। सभी नहर प्रणालियों में उपलब्ध जलश्राव की सूचना आईएंडडी पोर्टल पर की जाएगी। इंजीनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.