खरीफ महाभियान कार्यशाला में किसानों को बताये गये उन्नत खेती के गुर
आरा, जून 12 -- किसानों से कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड कृषि कार्यालय बड़हरा परिसर में शुक्रवार को शारदीय खरीफ महाभियान कार्यशाला सह खेत बचाओ अभियान-2026 का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने, कृषि यंत्रों के उपयोग, फसल सुरक्षा और सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर खेती से जुड़ी नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मोहित भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित खेती अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.