भागलपुर, जून 13 -- गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर के कृषि कार्यालय प्रशिक्षण हॉल में खरीफ महाभियान सह खेत बचाओ अभियान आयोजन और प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप परियोजना निदेशक (आत्मा) विपुल कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रभान पटेल, पंकज कुमार, बीएओ प्रीति कपूर द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।किसानों को संबोधित करते हुए कृषि समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम कृषकों को सरकार के नए योजनाओं के बारे में अवगत कराने के लिए किया जाता है। लेकिन इस वर्ष खेत बचाओ अभियान के साथ यह नए रूप में किया जा रहा है। जिसके तहत प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती द्वारा मिट्टी की गुणवत्ता को बचाने का गुर सिखाया जाएगा। यह भी पढ़ें- खरीफ महाभियान से किसानों को मिली आधुनिक खेती की जानकारी वहीं फार्मर रजि...