खरीफ महाअभियान में किसानों को मिला आधुनिक खेती का मंत्र
कटिहार, जून 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि खरीफ फसलों की बेहतर उपज और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड कृषि कार्यालय सभागार में शारदीय (खरीफ) महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्रखंड प्रमुख सोनी सिंह तथा जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभ, मिट्टी जांच की आवश्यकता, उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा सरकार द्वारा संचालित किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक खेती अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- वैज्ञानिक खेती अपनाकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.