पूर्णिया, जून 24 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में खरीफ महाअभियान-2026 के तहत एक दिवसीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रभानु प्रकाश एवं अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. संगीता मेहता ने किसानों को तीव्र बीज विस्तार योजना, बीज ग्राम योजना, बीज अनुदान तथा खरीफ फसलों के उत्पादन से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों की उन्नत खेती और उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान ...