खरीफ महाअभियान कल, किसानों की समस्याओं का होगा समाधान
पूर्णिया, जून 11 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय, जलालगढ़ में शुक्रवार 12 जून को खरीफ महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कृषि विभाग द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान किसानों को खरीफ फसलों से संबंधित तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि विभाग के विभिन्न पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार तथा अन्य संबंधित अधिकारी भाग लेंगे। किसानों को उन्नत खेती, बीज, उर्वरक, कीट एवं रोग प्रबंधन सहित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना जाएगा तथा मौके पर ही उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.