खगडि़या, जून 6 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिलास्तरीय शारदीय खरीफ महाअभियान आगामी 8 जून को संयुक्त कृषि भवन परिसर में आयोजित की जाएगी। डीएओ अविनाश कुमार ने बताया कि महाअभियान को लेकर किसानों के बीच प्रसार प्रसार किया गया है।जिससे अधिक से अधिक संख्या में किसान खरीफ महाअभियान में पहुंच सके और विभाग द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं एवं उन्नत खेती करने के टिप्स की जानकारी प्राप्त कर सकें। इस दौरान जिला एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी, प्रसार कर्मी, स्टेक होल्डर्स का विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम एवं उनके लक्ष्य की जानकारी एवं प्रशिक्षण तथा खेत बचाओ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- विकसित कृषि संकल्प और खेत बचाओ अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...