आरा, जून 13 -- -शाहपुर और बिहिया में आयोजित कार्यशाला में जुटे किसान यह भी पढ़ें- किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारीकार्यशाला का उद्देश्य शाहपुर, निसं। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन परिसर में खरीफ महाअभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। इसका उद्घाटन विधायक ई. राकेश रंजन ओझा ने दीप जलाकर किया। इस दौरान किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने की जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से दी गई। इस दौरान किसानों को मिट्टी जांच कराने और जैविक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इसे अपनाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ किसानों को समय पर दिया जाए, ताकि वे इसका लाभ लेकर खेती कर सकें। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों की जानकारी को आत्मसात कर...