नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि आने वाले खरीफ मौसम के लिए देश में बीज और कृषि-रसायनों की पर्याप्त आपूर्ति है। इसके साथ ही उसने राज्यों से जमाखोरी, कालाबाजारी, तस्करी और उर्वरकों के गैर-कृषि उपयोगों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, मनिंदर कौर द्विवेदी ने कहा खरीफ (गर्मी में बोई जाने वाली) बुआई के मौसम के लिए बीजों की उपलब्धता पर्याप्त है। कहा कि खरीफ 2026 के लिए बीजों की कुल अनुमानित आवश्यकता 166.46 लाख क्विंटल है, जबकि उपलब्धता 185.74 लाख टन है। इसलिए, 19.28 लाख टन की अतिरिक्त उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि धान की फसल के लिए बीजों की कुल उपलब्धता 80.9 लाख क्विंटल, सोयाबीन के लिए 35.7 लाख क्विंटल, मूंगफली के लिए 21.1 लाख क्विंटल और मक्का के लिए 11.9 ल...