बाराबंकी, अप्रैल 29 -- बाराबंकी। खरीफ सीजन 2026 के लिए बीज वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब किसानों को पहले आओ - पहले पाओ के बजाय ऑनलाइन बुकिंग और ई-लॉटरी के जरिए बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने का दावा किया गया है। उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के पंजीकृत किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत बीज वितरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से जिला स्तरीय समिति की निगरानी में किया जाएगा। बताया गया है कि खरीफ 2026 के तहत धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, उड़द, मूंग, तिल, अरहर समेत विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही संकर बीज जैसे संकर मक्का, संकर बाजरा आदि भी योजना में शामिल हैं। किसान कृषि विभाग की वेबसाइट या कृषि दर्शन-1 पोर्टल के माध्यम से आवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.