बिहारशरीफ, जून 25 -- खरीफ फसल महोत्सव में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी फोटो : करायपरसुराय खरीफ : करायपरसुराय में खरीफ फसल महोत्सव में प्रमुख संगीत कुमारी को बुके देकर सम्मानित करते कृषि पदाधिकारी निधि प्रिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में खरीफ फसल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख संगीत कुमारी, बीडीओ नंदकिशोर, सीओ प्रभात कुमार गोंड एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी निधि प्रिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। प्रखंड प्रमुख संगीत कुमारी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ प्रत्येक किसान तक पहुंच...