खरीफ फसल पर कार्यशाला
गिरडीह, मई 23 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रभारी कृषि पदाधिकारी संजय कुमार व संचालन बीटीएम सच्चिदानंद कुमार ने की। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख राजकुमार पाठक ने कहा कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस वर्ष अल्प वर्षा का अनुमान है। ऐसे में कृषक सचेत रहें और कम वर्षा आधारित कृषि पर जोर दें। साथ ही कृषि विभाग से मिलनेवाली योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ लेने का प्रयास करें। मौके पर बीएओ संजय कुमार ने कहा कि किसान अल्प वर्षा के अनुमान को देखते हुए मोटा अनाज की खेती पर जोर दें। यह भी पढ़ें- सात प्रखंडों में खरीफ कार्यशाला,संभावित सुखाड़ पर टिप्स धान की खेती के लिए अभी से ही तैयारी करें और सिंचाई सुविधा वाले क्षेत्र में खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.