खरीफ फसल के 3300 गाटों का क्रॉप सर्वे कराएगा प्रशासन
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बोई गई खरीफ फसलों की पैदावार का सटीक आंकलन करने की कवायद प्रशासन ने तेज कर दी है। इसके लिए किसानों के 3300 गाटों का डिजिटल क्रॉप सर्वे कराने की तैयारी चल रही है। 24 अगस्त से कराए जाने वाले सर्वे के लिए चिन्हित कर्मचारियों को विशेषज्ञों की टीम प्रशिक्षण दे रही है। समय- समय पर खेतों में बोई गई फसल की पैदावार का सटीक आंकलन करने के लिए प्रशासन की ओर से डिजिटल क्रॉप सर्वे कराया जाता है। इससे आपदा आदि से होने वाली फसलों की क्षति के बाद किसानों के नुकसान की भरपाई करने में सहूलियत मिल जाती है। अब प्रशासन की ओर से खरीफ फसलों के क्रॉप सर्वे की कवायद तेज कर दी गई है। खरीफ फसलों के 3300 गाटों का डिजिटल क्रॉप सर्वे करने की तैयारी चल रही है। 24 अगस्त से सर्वे शुरू हो जाएगा। डिजिटल क्रॉप सर्वे करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.