खरीफ फसल के लिए 40 हजार 167 मीट्रिक टन खाद का है स्टॉक
मोतिहारी, सितम्बर 28 -- मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में खरीफ मौसम में खाद की कमी नहीं है। खरीफ फसलों के लिए खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। जिला कृषि विभाग ने जिले में उपलब्ध खाद यूरिया,डीएपी,पोटाश,एनपीके व एसएसपी के स्टॉक का डाटा जारी किया है। जिला कृषि पदाधिकारी मृणाल शास्त्री ने बताया कि जिले में वर्तमान में खरीफ फसल के लिए 40 हजार 167 मीट्रिक टन खाद का स्टॉक उपलब्ध है। इसके तहत जिले में 8 लाख 23 हजार 576 बोरी खाद का स्टॉक उपलब्ध है। इसमें 2 लाख 2 हजार 173 बोरी यूरिया खाद ,1 लाख 22 हजार 980 बोरी डीएपी खाद,पोटाश 80 हजार 733 बोरी,2 लाख 77 हजार 100 बोरी एनपीके व एसएसपी 1 लाख 40 हजार 590 बोरी उपलब्ध है। डीएओ ने बताया कि वेयर हाउस से लेकर थोक विक्रेता व खुदरा खाद विक्रेताओं के यहां खाद उपलब्ध है। खुदरा विक्रेताओं के यहां से किसानो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.