लखनऊ, अप्रैल 27 -- मुख्य सचिव एसपी गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि खरीफ फसल के लिए उर्वरक आपूर्ति के लिए रणनीति तैयार की जाए। उर्वरक आपूर्ति वितरण की पारदर्शी व्यवस्था की जाए। मुख्य सचिव ने सोमवार को उर्वरकों की आपूर्ति, उपलब्धता व वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कहीं भी उर्वरकों की कमी न होने दी जाए तथा मांग के अनुरूप उनकी उपलब्धता अग्रिम रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि बुवाई के समय किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जमाखोरी और कालाबाजारी के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सब्सिडी युक्त उर्वरकों का शत-प्रतिशत वितरण केवल पीओएस मशीनों के माध्यम से ही किया जाए। यह भी पढ़ें- खरीफ फसल के लिए उर्वरक आपूर्ति की बनाएं रणनीति: म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.