खरीफ फसल की वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय
गुमला, जून 19 -- विशुनपुर। प्रखंड क्षेत्र के जनजातीय लघु व सीमांत किसानों को खरीफ फसल की उन्नत खेती की जानकारी देने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन विशुनपुर में आयोजित किया गया। इसमें तुमसे,अरंगलोया, बड़की समदरी, छोटकी समदरी एवं हेसराग गांव के करीब 25 महिला-पुरुष किसानों ने भाग लिया।प्रशिक्षण के दौरान किसानों को खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती, बेहतर उत्पादन तकनीक और फसल प्रबंधन की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत बीजों के चयन, खेत की तैयारी, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा फसल संरक्षण के उपायों से अवगत कराया।आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के वीआरपी, प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रशिक्षकों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.