खरीफ फसल की खेती व फसल सुरक्षा को लेकर किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन
सीवान, अक्टूबर 2 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली स्थित कृषि कार्यालय हसनपुरा में गुरुवार को आत्मा योजना अंतर्गत खरीफ किसान गोष्ठी 2026-27 का आयोजन किया गया। गोष्ठी में खरीफ मौसम में दलहन की खेती का क्षेत्र विस्तार, फसल सुरक्षा एवं प्रबंधन समेत किसानों से जुड़ी विभिन्न कृषि गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बीएओ आदित्य प्रताप पांडे ने किया।
कृषि विभाग की जानकारी साथ ही कार्यक्रम में कृषि विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों ने किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर खेती के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को फसल में लगने वाले रोग एवं कीटों की पहचान, उनके प्रबंधन तथा फसल की सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया।
दलहन खेती को बढ़ावा साथ ही दलहन की खेती को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.