खरीफ फसल कर्मशाला में किसानों की दी जानकारियां
दुमका, मई 30 -- मसलिय। मसलिया प्रखंड सभागार में शुक्रवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। मौके पर आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्यामसुंदर सिंह, प्रदान संस्था के धीरेंद्र कुमार सहित किसान एवं कृषक मित्र उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्यामसुंदर सिंह ने उपस्थित किसानों एवं कृषक मित्रों को पीएम कुसुम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बिरसा फसल बिस्तार योजना, आत्मा से संबंधित योजना कृषक पाठशाला, प्रक्षेत्र भ्रमण आदि के बारे में जानकारी दी। वहीं सहायक तकनीकी प्रबंधक मिथलेश कुसुम ने श्री विधि से खेती एवं खेती से लाभ के बारे में जानकारी दी। मौके पर पौधा संरक्षण, रोग एवं किट प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गई। इधर प्रदान संस्था के धीरेंद्र कुमार ने कृषि के बिशेष तकनीकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.