खरीफ फसलों में धान का आच्छादन 89 फीसदी, तेलहन की रफ्तार धीमी
बोकारो, अगस्त 30 -- बोकारो जिले में खरीफ फसलों की बुआई अब अंतिम चरण में पहुंच रही है। जिला कृषि कार्यालय की 29 अगस्त तक की रिपोर्ट के अनुसार धान का आच्छादन लक्ष्य के 89.12 फीसदी तक पहुंच गया है। जिले में धान की खेती के लिए 33000 हेक्टेयर लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 29409 हेक्टेयर में आच्छादन हुआ है। वहीं अन्य फसलों में मक्का का 69.28, मोटे अनाज का 64.18 व दलहन का 61.40 फीसदी आच्छादन हुआ है। तेलहन की स्थिति सबसे धीमी है। लक्ष्य 1,240 हेक्टेयर के विरुद्ध 470 हेक्टेयर में ही बुआई हुई है, जो 37.90 फीसदी है। धान में एचवाईवी किस्म का आच्छादन सबसे अधिक 15,049 हेक्टेयर है। हाईब्रीड 7,951 व उन्नत किस्म के धान का आच्छादन 6,409 हेक्टेयर में हुआ है। मक्का का लक्ष्य 9,620 हेक्टेयर है, जिसके विरुद्ध 6,665 हेक्टेयर में खेती हुई है। मोटे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.