चंदौली, मई 16 -- चंदौली, संवाददाता । खरीफ फसलों के लिए प्रमाणित, उन्नतशील और गुणवत्तापूर्ण बीज सभी राजकीय कृषि भंडारों पर उपलब्ध हैं। किसान इन बीजों को 50 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जिले में उर्वरकों की भी पर्याप्त उपलब्धता है।

बीजों की उपलब्धता जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में, राजकीय कृषि भंडारों पर डेंचा और धान की विभिन्न प्रजातियां एमडीयू-7029 (नाटी मंसूरी), एचयूआर-917 (मालवीय सुगंधा) और शियाट्स-4 उपलब्ध हैं। किसान अपनी आवश्यकतानुसार आनलाइन पोर्टल पर बुकिंग कराकर बीज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वर्तमान में 14996 मीट्रिक टन यूरिया, 4008 मीट्रिक टन डीएपी, 405 मीट्रिक टन एमओपी, 3964 मीट्रिक टन एनपीके और 11545 मीट्रिक टन...