कन्नौज, अप्रैल 24 -- खरीफ सीजन के तहत किसानों के लिए बीज बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामान्य व मिनीकिट बीज वितरण के लिए ऑनलाइन बुकिंग 22 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि किसान कृषि विभाग के पोर्टल के माध्यम से संकर मक्का, बाजरा, ज्वार, मूंग, उर्द, अरहर, धान सहित अन्य उन्नत बीजों की बुकिंग कर सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकृत किसान स्वयं आवेदन कर सकते हैं, जबकि अपंजीकृत किसान नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- 10 मई तक करें आनलाइन बुकिंग बीज वितरण के लिए चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा और चयनित किसानों को निर्धारित तिथि पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग ने किसानों से स...