खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए मिलेगा डीजल अनुदान
हाजीपुर, अगस्त 20 -- खरीफ मौसम में अल्पवृष्टि के कारण किसानों को सिंचाई की कठिनाई न हो और फसलों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए जिला पशासन ने किसानों को डीजल अनुदान योजना का लाभ दिलाने की पहल की है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कृषि विभाग को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए पात्र किसानों तक इसका लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया है।
योजना का विवरण राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के खरीफ मौसम में अल्पवृष्टि के कारण उत्पन्न सुखाड़ जैसी स्थिति को देखते हुए डीजल चालित पम्पसेट से फसलों की सिंचाई करने वाले किसानों को डीजल अनुदान देने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत किसानों को 75 रुपये प्रति लीटर की दर से अधिकतम 750 रुपये प्रति एकड़ प्रति सिंचाई अनुदान दिया जाएगा। धान के बिचड़े एवं जूट फसल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.