खरीफ फसलों की खेती की तैयारी जुटे किसान, नहीं पहुंचा अनुदानित बीज
हाजीपुर, जून 11 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिले में बारिश होने के साथ किसानों ने खरीफ फसलों की बुआई के लिए तैयारी कर ली है। खरीफ फसलों की बेहतरी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से 'खरीफ महाभियान' 'खरीफ महोत्सव' और प्रखंड स्तरीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, लेकिन कृषि विभाग की सुस्त तैयारी के कारण यहां अब तक अनुदानित धान समेत खरीफ के अन्य फसलों के बीज नहीं पहुंचे हैं। खेत जुताई करने के बाद किसान रोहणी नक्षत्र से धान का बिचड़ा लगाने की तैयारी कर चुके हैं, लेकिन बीज के अभाव में किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि विभाग के मुख्यालय से अनुदानित बीजों की आपूर्ति के लिए प्रक्रियाधीन बताया गया है। इस कारण बीज मिलने में विलंब हो रही है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.