सीतामढ़ी, जुलाई 7 -- शिवहर। जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कृषि विभाग से जुड़े योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने किसानों की समस्याओं के समाधान और खरीफ मौसम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए। डीएम ने अगले दो दिनों के अंदर जिले में खरीफ फसलों के बीजों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मानसून की अनियमितता को देखते हुए सूखे की संभावना और धान की रोपाई की वर्तमान स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की। सीमावर्ती पंचायतों में स्थित उर्वरक दुकानों पर नियमित छापेमारी करने तथा कालाबाजारी या किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही उर्वरकों का समानुपाती वितर...