खरीफ के सीजन के लिए बीजों का वितरण शुरू
हाथरस, मई 13 -- हाथरस, संवाददाता। कृषि विभाग ने बुधवार को खरीफ के सीजन के लिए बीजों का वितरण शुरू कर दिया। विभाग 50 फीसदी अनुदान पर किसानों को बीज उपलब्ध करा रहा है। विभाग से अनुदान पर बीज प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री व कृषि विभाग में किसान का पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिले के किसानों ने खरीफ के सीजन की फसल की तैयरी करना शुरू कर दिया है। इस सीजन में किसान प्रमुख रूप से धान, बाजरा, ढ़ेंचा, अरहर, उड़द, मूंग आदि फसलों की खेती करते हैं। कृषि विभाग भी किसानों की मदद करने से पीछे नहीं हट रहा है। विभाग ने किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने के लिए तैयारी कर ली है। यह भी पढ़ें- बीज व मिनी किट के लिये करें ऑनलाइन आवेदन बुधवार से खरीफ सीजन के लिए बीजों का वितरण शुरू भी हो गया। अभी विभाग द्वारा धान और ढ़ेंचा का बीज 50 फीसदी अनुदान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.