खरीफ के लिए किसानों को अनुदान पर मिलेंगे बीज, मुफ्त बंटेंगी किटें
उरई, मई 28 -- उरई। संवाददाता खरीफ के सीजन में किसानों को अनुदान पर बीज वितरित किए जाएंगे साथ ही मुफ़्त में मिनी किटों का भी वितरण होगा। इसके लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। लक्ष्य से अधिक आवेदन करने वाले किसानों के चयन ई लॉटरी के माध्यम से किए जाएंगे।खरीफ 2026 में विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओ अन्तर्गत सामान्य बीज वितरण एवं मुफ्त बीज मिनीकिट वितरण हेतु निर्धारित लक्ष्यो के सापेक्ष समस्त प्रकार के प्रमाणित एवं संकर बीज की बुंकिग विभागीय पोर्टल मंगलवार से शुरू हो गई है जहां किसान अपनी आवश्यकतानुसार योजनाओं में बीज कि बुकिंग कर सकते हैं। डीडी एसके उत्तम ने बताया कि बीज वितरण के लिए किसानों का चयन ई-लाटॅरी के माध्यम से किया जाएगा। एक किसान को केवल एक ही मिनिकिट प्राप्त हो सकेगी। चयनित किसानों को पीओएस मशीन के माध्यम से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.