संतकबीरनगर, मई 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खरीफ फसल की तैयारी के लिए कृषि विभाग अभी से जुट गया है। ताकि धान की खेती में किसानों को फास्फेटिक उर्वरकों की कमी का सामना न करना पड़े। खरीफ फसल के लिए जितनी खाद की जरूरत हैं उसकी दो तिहाई खाद अभी से मौजूद है। जिले में डीएपी और एनपीके लक्ष्य से कहीं अधिक पहले से ही उपलब्ध करा दिया गया है। धान की खेती में सबसे अधिक जरूरत यूरिया खाद की होती है। यूरिया के लिए 24 हजार 810 एमटी का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 16 हजार 800 एमटी यूरिया अभी से मौजूद है। आगामी दो माह के दौरान ही लक्ष्य के अनुरूप यूरिया उपलब्ध हो जाने की बात कही जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि किसानों को यूरिया खाद की कोई कमी नहीं होने पाएगी। उर्वरकों की उपलब्धता पर पहले से ही जोर दिय...