गाजीपुर, मई 29 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि किसान खरीफ की बोआई से पहले खेतों की गहरी जोताई करें। इससे न केवल मिट्टी की संरचना में सुधार होता है, बल्कि उसकी जल धारण क्षमता भी बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों को सलाह देते हुये बताया कि वह अपने खेतों के मिट्टी की जांच अवश्य करायें।

गहरी जोताई के लाभ खेतों की लगातार सतही जोताई करने से जमीन के नीचे एक सख्त परत बन जाती है। यह परत पानी को नीचे जाने से रोकती है और पौधों की जड़ें भी गहराई तक नहीं फैल पाती। गहरी जोताई वाले खेतों में पानी रोकने की क्षमता सामान्य से 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। गहरी जोताई के कारण मिट्टी में वायु का संचार बढ़ा है, जिससे हानिकारक कीट और खरपतवार की जड़े तेज धूप में नष्ट हो गई है।

किसानों के लिए जागरूकता अभियान उन्होंने बताया कि इससे धान औ...