उरई, जून 16 -- उरई, संवाददाता। खरीफ की बुवाई के पूर्व किसानों के खेतों से 3900 मिट्टी के नमूने संग्रहित कर उनकी जांच कराई जाएगी जिससे पता लगाया जा सके की इसमें कौन सी पोषक तत्वों की कमी है। जांच के बाद किसानों को निशुल्क मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड वितरित किए जाएंगे। मिट्टी की सेहत जांचने के लिए हर साल मृदा परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने लाकर इसका परीक्षण कराया जाता है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके की वर्तमान में मिट्टी में कौन से पोषक तत्व की कमी है और उसकी भरपाई कैसे की जा सकती है। इस बार केंद्र सरकार द्वारा खरीफ़ में 3900 नमूने एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद के सभी नौ विकास खंडों के चार से पांच गांव इसमें शामिल किए गए हैं जहां से कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों के खेतों से मिट्टी के नम...