हमीरपुर, जून 24 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। शासन ने किसानों को मुफ्त खरीफ की फसलों का बीज मुहैया कराने के लिए मूंगफली, तिल, अरहर, सांवा, कोदो, रागी, बाजरा की 4577 मिनी किट उपलब्ध कराई है। इसका वितरण गुरुवार से किसानों के मध्य कराया जाएगा। इसके अलावा खरीफ की फसलों का बीज बिक्री के लिए बीज गोदाम में उपलब्ध हुआ है। इसमें तिल के बीज में 40 फीसदी तथा अन्य बीज में 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। राजकीय बीज गोदाम के प्रभारी राहुल कमल ने बताया कि शासन ने उरद, मूंग, तिल, अरहर, सांवा, कोदो, रागी, बाजरा के बीच की 4577 मिनी किट नि:शुल्क बीज के रूप में उपलब्ध कराई गई है। एक किट में दो किलो बीज दिया गया है। इसका वितरण गुरुवार से किसानों के मध्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा तिल, उड़द, मूंग, अरहर, मूंगफली, ढेंचा, धान, बाजरा, सांवा, कोदो का बीज बि...